Breaking News

फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूकता अभियान, एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन किया रवाना

Spread the love

बिसौली। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को तहसील परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। अभियान का शुभारंभ एसडीएम राशि कृष्णा एवं प्रभारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने किया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने बताया कि किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग से संपर्क स्थापित करना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराते हैं तो उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा सकता है। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी और शीघ्रता से मिल सकेगा।
प्रभारी उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने जानकारी दी कि फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को आधार कार्ड, स्वयं के नाम ऑनलाइन जमाबंदी की गई भूमि से संबंधित दस्तावेज एवं मोबाइल नंबर के साथ अपने किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक या हल्का लेखपाल से संपर्क करना होगा। उन्होंने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होने के बाद किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना अतिरिक्त सत्यापन के ही प्राप्त हो सकेगा।
इस मौके पर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार सृजन यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …