Breaking News

लभारी गांव में कादरचौक-उसहैत रोड बना हादसों का रास्ता, जलभराव और गहरे गड्ढों से लोग परेशान

Spread the love

कादरचौक। कादरचौक-उसहैत मार्ग पर ग्राम पंचायत लभारी में कॉलसेन बाबा इंटर कॉलेज के समीप सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर लगातार जलभराव बना हुआ है, जिससे मार्ग पर 2 से 3 फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि छोटे-बड़े वाहनों का गुजरना दूभर हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में नाला न होने के चलते घरों का गंदा पानी सीधे मुख्य मार्ग पर बह रहा है। इससे सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। आए दिन ऑटो पलटने, बाइक फिसलने और वाहनों के फंसने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों में लोक निर्माण विभाग (PWD) और जनप्रतिनिधियों के प्रति भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों, राहगीरों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत और स्थायी नाला निर्माण की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रतिनिधि: शिव प्रताप सिंह
संवाददाता: कादरचौक (बदायूं)


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!