Breaking News

11 फरवरी को बिसौली ग्रामीण क्षेत्र में 7 घंटे बिजली रहेगी बाधित

Spread the love

बिसौली। विद्युत उपकेंद्र बिसौली ग्रामीण पर दूसरे चरण में पुरानी वीसीबी बदलने के कार्य के चलते 11 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से इसकी पूर्व सूचना जारी की गई है।
उप खंड अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बिसौली ग्रामीण पर स्थापित पुरानी वीसीबी को बदला जाएगा। इस कारण बुधवार सुबह 11 बजे से सायं 6 बजे तक उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि उपकेंद्र से पोषित 11 केवी फीडर नागपुर टाउन, नागपुर कृषि, पलिया टाउन, पलिया कृषि, बसई टाउन, बसई कृषि, पिंदारा टाउन, पिंदारा कृषि एवं मिठामई कृषि क्षेत्र की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के दौरान बाधित रहेगी।
एसडीओ अमित कुमार ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय से पहले पूरे कर लें और विभाग को सहयोग प्रदान करें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी ने लगाया रक्तदान शिविर

Spread the love25 लोगों ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल परिसर में हुआ वृक्षारोपण संवाददाता : …

error: Content is protected !!