Breaking News

बजट 2026-27: जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़, प्रति व्यक्ति आय दोगुनी से अधिक

Spread the love

लखनऊ | वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट अनुमानों पर अपने भाषण में माननीय वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के पिछले और वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश ने सर्वांगीण विकास की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है। कानून व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से लेकर अवस्थापना सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक निवेश, रोजगार सृजन, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास, किसानों की खुशहाली और गरीबी उन्मूलन तक विभिन्न क्षेत्रों में ठोस कार्य हुए हैं।
वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 के त्वरित अनुमानों के अनुसार प्रदेश की जीएसडीपी 30.25 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 13.4 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है।
प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,09,844 रुपये आकलित की गई है, जो वर्ष 2016-17 में रही 54,564 रुपये की तुलना में दोगुने से अधिक है। वर्ष 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय 1,20,000 रुपये तक पहुंचने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 6 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी से ऊपर उठाने में सफलता मिली है, जबकि बेरोजगारी दर घटकर 2.24 प्रतिशत रह गई है। सरकार का लक्ष्य विकास की इस गति को बनाए रखते हुए प्रदेश को देश की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थापित करना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पर्यावरण संरक्षण: कछला एवं उसहैत क्षेत्र में रोपे गए 400 पौधे, खनन पट्टा धारक के प्रतिनिधि ने की पहल

Spread the loveकछला। जनपद के कछला एवं उसहैत क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन और हरियाली के …