Breaking News

महाशिवरात्रि के दृष्टिगत बिल्सी में पुलिस ने मंदिरों का किया निरीक्षण

Spread the love

थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बिल्सी (बदायूं)। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बिल्सी मनोज कुमार मय पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके पश्चात थाना बिल्सी क्षेत्र में पैदल गश्त कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
पुलिस ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए गश्त और चौकसी जारी रहेगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …