Breaking News

कोतवाली पुलिस व एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई, 3 किलो अफीम समेत दंपति गिरफ्तार

Spread the love

एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज, न्यायालय में पेश
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेन्द्र द्विवेदी एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में ज्ञान सिंह पुत्र कन्हई लाल निवासी गली नंबर 4, कटरा जालंधरी सराय, थाना कोतवाली बदायूं तथा उसकी पत्नी को 3 किलोग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ में मु.अ.सं. 7/2026 धारा 8/18/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे—
निरीक्षक जीशान अली (एनसीबी लखनऊ), कांस्टेबल विकास कुमार (एनसीबी लखनऊ), उपनिरीक्षक हितेश कुमार (चौकी प्रभारी मालवीगंज, थाना कोतवाली बदायूं), कांस्टेबल सुशील कुमार एवं महिला कांस्टेबल अर्चना राजपूत।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक लाइब्रेरी की स्थापना की गई।

Spread the loveबिसौली। इनरव्हील क्लब द्वारा कंपोजिट विद्यालय पेगा भीकमपुर में बच्चों के लिए एक …

error: Content is protected !!