Breaking News

बिल्सी: इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर अचल शर्मा का निधन

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम मूसापुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर तैनात मैनेजर अचल शर्मा (45) का शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया।
अचल शर्मा मूल रूप से तहसील क्षेत्र के ग्राम रतनपुर कोट के निवासी थे और लंबे समय से मूसापुर स्थित एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। दो दिन पूर्व उनकी अचानक तबीयत खराब हुई थी, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें बरेली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्हें पुनः हृदयाघात पड़ा और उनका निधन हो गया।
एजेंसी संचालक अखिलेश यादव सहित समस्त स्टाफ ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लेंसकार्ट के प्लेसमेंट में छाईं टीएमयू ऑप्टोमेट्री की बेटियां

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज 22 स्टुडेंट्स …