Breaking News

बिल्सी: प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद, पुलिस ने शांत कराया

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बैरमई बुजुर्ग में शुक्रवार की सुबह एक प्राचीन मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया।
गांव के प्रधान रामसिंह शाक्य ने बताया कि ग्रामीण मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए एकत्र होकर कार्य शुरू कर रहे थे। इसी दौरान उनके ही समुदाय के एक व्यक्ति ने स्थल को अपनी निजी भूमि बताकर निर्माण रोकने का प्रयास किया। इस कारण वहां मौजूद लोगों के बीच कहासुनी हुई और भीड़ इकट्ठा हो गई।
क्राइम इंस्पेक्टर वी.के. मौर्य ने बताया कि पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रण में लिया। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया और फिलहाल गांव में शांति-व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राधा-कृष्ण की झांकियों और दही-हांडी ने मोहा मन, फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई जन्माष्टमी

Spread the love बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक …