Breaking News

ढकपुरा मीरापुर में सीसी रोड का लोकार्पण, विकास की रफ्तार तेज: हरिश शाक्य

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बिल्सी। हरिश शाक्य ने अपने विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढकपुरा मीरापुर में नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विधायक हरिश शाक्य अपनी तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए क्षेत्र में पहचाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बिल्सी विधानसभा निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
विधायक ने बताया कि उनके प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का व्यापक जाल बिछाया जा चुका है। लगभग हर ग्राम पंचायत में किसी न किसी सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराया गया है। उन्होंने कहा कि आवागमन सुगम बनाने के लिए सड़क मार्गों के सुधार और निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल रही है।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन ओम प्रकाश सागर, मंडल अध्यक्ष केपी लोधी, दद्दू राम शर्मा, सुनील शाक्य, उपदेश तोमर, दिनेश यादव, राजवीर यादव, आर्येंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!