Breaking News

कर्तव्य बोध दिवस पर शिक्षकों का सम्मान, शैक्षिक संगोष्ठी में राष्ट्रनिर्माण पर मंथन

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल


बदायूं। बदायूं में सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद इकाई द्वारा कर्तव्य बोध दिवस एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन सुनीता गार्डन (निकट नगला मंदिर) में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों में कर्तव्यबोध की भावना को सुदृढ़ करना रहा। जनपद के सभी 15 विकासखंडों से पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मिलित विद्यालय औरंगाबाद माफी की शिक्षिका सवालिया खातून ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सुधांशु जी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की नींव तैयार करते हैं। उनके कर्तव्यबोध और समर्पण से ही छात्रों का भविष्य उज्ज्वल बनता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती दीपमाला गोयल, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक शिक्षा) श्याम मोहन दास गुप्ता, प्रांतीय संयुक्त मंत्री प्रियंका शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी कादरचौक दिलीप कुमार कनौजिया ने भी विचार व्यक्त किए।
जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी, सह-संयोजक प्रदीप कुमार एवं सोनी गुप्ता ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। सभी ब्लॉक अध्यक्षों, मंत्रियों व कोषाध्यक्षों ने भी सम्मान किया।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अनुमोदन उपरांत प्रत्येक विकासखंड से चयनित पांच उत्कृष्ट शिक्षक/शिक्षिकाओं तथा दो निपुण/उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को उत्कृष्ट प्रमाण-पत्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि महासंघ ने जनपद ही नहीं, बल्कि प्रदेश व देश स्तर पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। वहीं श्रीमती दीपमाला गोयल ने संगठन के ध्येय वाक्य—“राष्ट्र के हित में शिक्षा, शिक्षा के हित में शिक्षक एवं शिक्षक के हित में समाज”—की सराहना करते हुए इसे व्यवहार में उतारने पर बल दिया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन की कार्यकारिणी एवं अतिथियों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बदायूं के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया।


इस अवसर पर संगठन के संरक्षक दिनेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अंकुर कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष लखेंद्र सिंह, मुकुल कुमार, जितेंद्र सिंह, भानु प्रताप, नंदकिशोर पाठक, धीरज शर्मा, सुखविंदर यादव, हिमांशु सक्सेना, आदेश कुमार, अनुराग गुप्ता, मनोज कुमार, चेतन चहार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे। बरेली जनपद से महामंत्री सुनील कुमार शर्मा एवं संयुक्त मंत्री ऊषा शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन आशीष गुप्ता एवं नंदिनी वरनवाल ने किया। अंत में जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एनएसएस शिविर में छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the loveग्रामीणों को साफ-सफाई के प्रति किया जागरूक, मुख्य मार्गों पर की सफाई बदायूं। …

error: Content is protected !!