बदायूं। बदायूं तहसील बदायूं क्षेत्र के जगत ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मोहम्मद नगर सुलरा उर्फ एभिया में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने की, जबकि संचालन जिला अध्यक्ष अमन पाठक ने किया।
बैठक का शुभारंभ स्वस्तिवाचन, देवी-देवताओं एवं भगवान परशुराम के आवाहन तथा पंचोपचार पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके उपरांत भगवान परशुराम चालीसा एवं परिषद के सात सूत्रीय संकल्पों का वाचन किया गया।
बैठक में “यूजीसी प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशन इन हायर एजुकेशन–2026” को वापस लेने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कहा कि उक्त प्रस्ताव समानता के अधिकार के विपरीत है और इससे समाज में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सरकार से सभी वर्गों के लिए समान नियम और अवसर सुनिश्चित करने की मांग की गई।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की छवि को धूमिल करने के प्रयास समय-समय पर किए जाते रहे हैं। उन्होंने ‘घूसखोर पंडित’ जैसे शब्दों पर आपत्ति जताते हुए इस प्रकार की अभिव्यक्तियों पर रोक लगाने की मांग की।
जिला अध्यक्ष अमन पाठक ने कहा कि परिषद सामाजिक समरसता और समान अधिकारों की पक्षधर है। उन्होंने सरकार से नियमन पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।
बैठक में महेंद्र द्विवेदी, कृष्ण कुमार द्विवेदी, रामदास द्विवेदी, मुनेन्द्र पाठक, अनिल पाठक, हरिओम पाठक, शिवानंद उपाध्याय, गौरव उपाध्याय, अरविंद द्विवेदी, अतुल द्विवेदी, मधुर द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, विशाल द्विवेदी, यशपाल द्विवेदी, चेतन द्विवेदी, आशीष उपाध्याय, सोनू द्विवेदी, सचिन पाठक, भीम उपाध्याय, मोहित द्विवेदी, शिवांगी द्विवेदी, रजनी द्विवेदी, नेहा द्विवेदी, परी द्विवेदी, शांति द्विवेदी, ऊषा द्विवेदी, शिवानी द्विवेदी, भूरी मिश्रा सहित सैकड़ों विप्र बंधु एवं बहनें मौजूद रहीं।
बैठक के अंत में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर केंद्र एवं राज्य सरकार को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया गया।
Budaun Amarprabhat