Breaking News

1.50 करोड़ की लागत से 1.5 किमी मार्ग का शिलान्यास, मुल्लापुर में 28 लाख के कार्य का लोकार्पण

Spread the love

संवाददाता गोविन्द देवल
बदायूं। बदायूं सदर विधायक एवं पूर्व नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने क्षेत्रीय समस्याओं को देखते हुए शासन से स्वीकृत ग्राम बरातेगदार से रजलामई मार्ग तक 1.50 किमी लंबे सीसी मार्ग (लागत 1.50 करोड़ रुपये) के निर्माण कार्य की नींव रखी। साथ ही ग्राम मुल्लापुर में 28 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए निर्माण कार्य का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि उन्होंने अपनी विधानसभा को मां के समान दर्जा दिया है और क्षेत्रवासियों की समस्या को अपनी निजी समस्या मानकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि यह अवसर क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सीसी मार्ग के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की प्रगति और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीणों को कच्ची सड़क और बरसात में कीचड़ की समस्या से जूझना पड़ता था। बच्चों को स्कूल जाने में कठिनाई होती थी और किसानों को उपज बाजार तक पहुंचाने में परेशानी होती थी। पक्के मार्ग के निर्माण से इन समस्याओं का समाधान होगा। सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी हर गांव और हर घर तक पहुंचे तथा सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक नागरिक को उपलब्ध हों।
विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। अंत में उन्होंने क्षेत्रवासियों का सहयोग और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, अंकित शाक्य, आर्येन्द्र पटेल, अनूप पटेल, विकास पटेल, अरुण भरदाउज, किशनवीर यादव, ऋषिपाल कश्यप, के.पी. सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

लखनऊ में ‘उद्यमी महिला सम्मान समारोह’ आज महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगी सांसद डिंपल यादव

Spread the love संवाददाता : गोविंद देवल लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर …

error: Content is protected !!