बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को आकांक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आकांक्षा समिति के सदस्यों को आमन्त्रित किया गया। आमन्त्रित सदस्यों में से 04 को समिति के पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। जिसमें रूबी चौधरी को सचिव, अंजलि सिंह को कोषाध्यक्ष तथा शैली गोविल व ज्याति शर्मा को संयुक्त सचिव के रूप में चयनित किया गया।
जिलाधिकारी/अध्यक्षा आकांक्षा समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि आकांक्षा समिति के सदस्य की संख्या बढ़ाये जाने के लिये प्रभावी कार्यवाही की जाये। इसके अतिरिक्त महिला सशक्तिकरण आदि के कार्य किये जाने के लिये एक मलिन बस्ती का चयन किया जाये। राजधानी मुख्यालय लखनऊ में आयोजित होने वाले आकांक्षा हाट (मेला) में सहभागिता के लिये स्वंय सहायता समूह के सहयोग से प्रतिभाग किया जाना सुनिश्चित किये जाने के लिये भी निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रियंका, उपायुक्त एनआरएलएम बृजेन्द्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व समिति सदस्य मौजूद रहे।
Check Also
मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन
Spread the loveबिसौली। ‘मेसर्स सत्या ट्रेडर्स’ का भव्य उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न …
Budaun Amarprabhat