Breaking News

सीएचसी बिसौली में मानसिक स्वास्थ्य शिविर: 350 मरीजों की जांच, 165 को मिला उपचार व परामर्श

Spread the love

बिसौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में शनिवार को एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर परामर्श और उपचार प्राप्त किया। शिविर का उद्घाटन भाजपा नेता शिवम् शंखधार ने फीता काटकर किया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद और व्यवहार संबंधी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान कुल 350 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 165 मरीजों को चिन्हित कर उनका उपचार किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद वर्मा ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरी जीवन शैली में मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी करना गंभीर शारीरिक बीमारियों को आमंत्रण देने जैसा है। यदि कोई व्यक्ति लगातार उदासी, घबराहट या तनाव महसूस करता है, तो उसे तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए।
डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि 14416 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परामर्श भी प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते मानसिक तनाव और अवसाद के प्रति लोगों को जागरूक करना और समय पर उपचार उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. इलियास, चीफ फार्मासिस्ट डी.एन. मिश्रा, ललित वार्ष्णेय सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

यूपी में आधार बायोमीट्रिक अपडेट का बड़ा अभियान: अब स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे विशेष कैंप

Spread the loveलखनऊ। उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड के बायोमीट्रिक अपडेट को लेकर बड़ा अभियान …

error: Content is protected !!