Breaking News

दो सड़क हादसों से दहला कुंवरगांव: युवक की मौत, दो गंभीर घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

Spread the love

कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ ही देर के अंतराल में हुए दो सड़क हादसों से इलाके में सनसनी फैल गई। पहले हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके की ओर जा रहे दो युवकों की बाइक भी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कैली गांव निवासी रोहित (22) पुत्र सुरेन्द्र का करीब एक वर्ष पहले ही विवाह हुआ था। शनिवार को वह विनावर से बाइक से अपने घर लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर राहुल (20) पुत्र राजाराम भी सवार था। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रोहित के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया।
इधर हादसे की सूचना मिलते ही कैली गांव निवासी भूरे (23) पुत्र राजाराम और गुड्डू (24) पुत्र बादशाह बाइक से घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। लेकिन लोचनपुर गांव के पास आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि भूरे को भी चोटें आईं। परिजन गुड्डू को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
दूसरे हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया और उसे कैली गांव ले आए। लगातार दो हादसों के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रोहित की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर: गुड्डू रस्तोगी, कुंवरगांव


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!