Breaking News

गैस की कीमतों और किल्लत के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Spread the love


बदायूं। बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और गैस की कथित किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
पार्टी के अनुसार यह कार्यक्रम राज्यसभा सांसद Sanjay Singh के आह्वान पर प्रांतीय स्तर पर आयोजित किया गया। बदायूं में जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता मालवीय आवास गृह स्थित जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की वृद्धि से आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उनका कहना था कि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों को इससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि महंगाई और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि वापस लेने, पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए पारदर्शी नीति बनाने और गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को गैस पर राहत देने की मांग की।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग कृष्ण देवी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश राठौर, युवा इकाई जिलाध्यक्ष एडवोकेट जितेंद्र कुमार, अवनीश कुमार, सहसवान विधानसभा अध्यक्ष आरिफ, उमर अली, निजाकत, ओमपाल सिंह, रामप्रताप सिंह, इस्माइल, आसिफ, कलीम, हरिओम, अनिल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!