Breaking News

बाजार से लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, घायल

Spread the love

उसावां (बदायूं)। बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर गांव के ही व्यक्ति ने रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवक घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम पीतम नगला निवासी मुकेश पुत्र महावीर उसावां से बाजार करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि गांव की पुलिया के पास पीतम नगला निवासी सौरभ पुत्र जुगेन्द्र ने उनकी बाइक रुकवा ली।
बाइक रुकते ही सौरभ ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संवाददाता : अमित वर्मा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …