Breaking News

डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट में शिकोहाबाद बना चैंपियन, ग्वालियर को फाइनल में हराया

Spread the love

संवाददाता: अमित वर्मा
उसावां (बदायूं)। क्षेत्र के ग्राम गूरा बरैला में स्वर्गीय कमल श्रीवास्तव एवं राजीव शुक्ला की स्मृति में आयोजित डे-नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। टूर्नामेंट में क्षेत्रीय टीमों के साथ-साथ प्रदेश के कई जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग कर खेल का शानदार प्रदर्शन किया।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में आगरा, शिकोहाबाद, शाहजहांपुर, ग्वालियर, हरिद्वार समेत कई टीमों ने हिस्सा लिया। शुरुआती मुकाबले दिन में कराए गए, जबकि क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच रोशनी के बीच रात्रि में खेले गए, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया।
फाइनल मुकाबला ग्वालियर और शिकोहाबाद की टीमों के बीच खेला गया। पांच सेटों के इस कड़े मुकाबले में शिकोहाबाद की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन सेट जीतकर ग्वालियर को पराजित किया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
समापन अवसर पर आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विनीत कुमार शुक्ला, सुमित गुप्ता, सोनू सक्सेना, राजेश सक्सेना, संजू यादव, सीटू सिंह, राहुल यादव, गुंजन पाठक सहित कमेटी के सदस्य उपस्थित


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आषाढ़ मास में शिव शक्ति भवन मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुआ भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार

Spread the loveबिल्सी। नगर के शिव शक्ति भवन मंदिर में सोमवार को आषाढ़ मास के …

error: Content is protected !!