Breaking News

भाजपा ने बदायूं जिला कार्यसमिति घोषित की, कई नए चेहरों को मिला मौका

Spread the love


संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा बृज क्षेत्र के अंतर्गत बदायूं जिले की नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी की संस्तुति के उपरांत की गई है, जिसमें संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार भगवान सिंह मौर्य, सीमा राठौर, सरिता वर्मा, अर्जुन माहेश्वरी, आशीष शाक्य, उदयवीर दिवाकर, संदीप चौहान और प्रदीप चौधरी को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं एम.पी. सिंह राजपूत, शैलेन्द्र मोहन शर्मा और जोगेन्द्र पटेल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा वीरेन्द्र राजपूत, अजय तोमर, विश्वजीत गुप्ता, सहदेव सागर, रचना शंखधार, नीतू पाल, राजवती वर्मा और आरती कश्यप को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। अनुज उपाध्याय को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यसमिति के गठन से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। नई जिम्मेदारियां मिलने पर सभी पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!