Breaking News

UP-देश की बड़ी खबरें: लखनऊ में दवा दलाल गिरोह पकड़ा, अलीगढ़ अस्पताल में फायरिंग से सनसनी

Spread the love

लखनऊ/अलीगढ़/दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत देशभर से बुधवार को कई बड़ी और अहम खबरें सामने आई हैं। राजधानी लखनऊ में मानसिक चिकित्सालय से जुड़ा दवा दलाल गिरोह पकड़ा गया, वहीं अलीगढ़ में अस्पताल के अंदर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। उधर दिल्ली में बारापुला फेज-III प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।
लखनऊ में दवा दलाल गिरोह का भंडाफोड़
लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मानसिक चिकित्सालय से जुड़े दवा दलाल गिरोह का खुलासा करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मरीजों को सस्ती दवा दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर प्राइवेट अस्पतालों में ले जाकर दलाली करते थे।
अलीगढ़ में अस्पताल के अंदर फायरिंग
अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र में निजी अस्पताल के अंदर भर्ती युवक पर दो युवकों ने गोली चला दी। गोली सिर में लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
मिर्जापुर में आज सीएम योगी का दौरा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर दौरे पर रहेंगे। वे मां विंध्याचल के दर्शन-पूजन के साथ चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और विंध्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे।
बुलंदशहर में ज्वेलर्स शॉप से लाखों की चोरी
खानपुर थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकान से करीब 150 ग्राम सोने की चेन चोरी कर ली गई। ग्राहक बनकर आए महिला-पुरुष ने वारदात को अंजाम दिया, घटना CCTV में कैद हुई है।
हाथरस में हादसे के बाद बवाल
हाथरस में खड़े ट्रैक्टर को टक्कर लगने से चालक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी ट्रैक्टर में आग लगा दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू किए।
मेरठ में खिलाड़ी पर हमला, लूट की वारदात संदिग्ध
मेरठ कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर के कुश्ती खिलाड़ी पर साथियों संग हमला किया गया। वहीं दूसरी घटना में महिला से 25 लाख की लूट की बात सामने आई, हालांकि पुलिस इसे संदिग्ध मान रही है।
चंदौली में बाल तस्करी का खुलासा
आरपीएफ ने भागलपुर-सूरत एक्सप्रेस से 6 नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जो बच्चों को गुजरात ले जाकर मजदूरी कराने की फिराक में था।
दिल्ली में बारापुला फेज-III को मंजूरी
दिल्ली कैबिनेट ने बारापुला फेज-III प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। इसके तहत मयूर विहार से एम्स तक सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे ट्रैफिक जाम में कमी आएगी।
अन्य प्रमुख खबरें संक्षेप में:
रायबरेली में सांड के हमले से वृद्धा घायल
झांसी जेल में कैदी की इलाज के दौरान मौत
हापुड़ में LPG संकट से फैक्ट्रियां प्रभावित
इटावा में सड़क हादसे में 3 युवक घायल
दुबई में सुरक्षा कारणों से विदेशी एयरलाइंस पर रोक
इन घटनाओं ने कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं, जिन पर प्रशासन की नजर बनी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में बतौर एक्सपर्ट संयुक्त आयुक्त, उद्योग ने दिए इन्नोवेटिव आइडियाज़ संग स्टार्टअप प्रपोजल्स के गुर

Spread the loveमुरादाबाद। एमएसएमई हैकथॉन आइडिया 6.0 के तहत संयुक्त आयुक्त, उद्योग, आगरा अनुज कुमार …

error: Content is protected !!