Breaking News

लखनऊ में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 उपनिरीक्षकों समेत कई कर्मियों के तबादले

Spread the love


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन द्वारा जारी आदेश के तहत 22 उपनिरीक्षकों व पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। यह निर्णय 16 मार्च 2026 को स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर किया गया।
जारी आदेश के अनुसार कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों व इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें निरीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय को उत्तरी जोन से थाना मलिहाबाद, उपनिरीक्षक उपेन्द्र यादव को रहीमाबाद से बंथरा, जबकि मनीष मिश्रा को मीडिया सेल से हटाकर मीडिया सेल प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह दीपक कुमार, अतुल मिश्रा, शांति तोमर, अभिषेक राव और अन्य पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है। साथ ही कुछ आरक्षियों का भी विभिन्न थानों के बीच समायोजन किया गया है।
पुलिस उपायुक्त उत्तरी जोन ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!