Breaking News

बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल: बदायूं में योजनाओं की जानकारी, बच्चों को सिखाया डिजिटल सुरक्षा का पाठ

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के तहत मंगलवार को विकास भवन बदायूं में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण और आत्मनिर्भरता को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने वृद्धाश्रमों में रह रहे बुजुर्गों को व्यस्त रखने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं के लाभ और उनके क्रियान्वयन पर प्रकाश डाला।
इसके बाद दोपहर 3 बजे समरेर ब्लॉक स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति को फोन पर ओटीपी साझा न करें और न ही अनजान लोगों से पैसे का लेन-देन करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
छात्राओं को यह भी प्रेरित किया गया कि वे अपने घर के बुजुर्गों को भी इन बातों की जानकारी दें, ताकि वे किसी भी प्रकार की साइबर ठगी से बच सकें।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र सिंह का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में संकल्प सोशल वेलफेयर सोसायटी के मैनेजर प्रेम सिंह चौहान, महेश सिंह रावत, ए.के. श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!