Breaking News

राम जन्मोत्सव शोभायात्रा का होगा भव्य स्वागत: जोगीपुरा में सजेगा भव्य तोरण द्वार

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में 26 मार्च 2026 को निकाली जाने वाली श्रीराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा का जोगीपुरा स्थित शक्ति टैन्ट हाउस पर आई.पी.एस केवल खुराना स्मृति मंच द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
स्मृति मंच के संस्थापक अशोक खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि शोभा यात्रा के स्वागत के लिए एक आकर्षक और भव्य तोरण द्वार सजाया जाएगा। इस अवसर पर साहित्य, समाज और व्यापार जगत से जुड़े गणमान्य लोग सनातन परंपरा के अनुसार शोभा यात्रा का स्वागत करेंगे।
उन्होंने बताया कि स्वागत स्थल पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे आयोजन और भी भव्य और यादगार बनेगा।
राम जन्मोत्सव को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु इस भव्य शोभा यात्रा के स्वागत के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को मिलेगा स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Spread the loveबदायूँ। जनपद में बच्चों को जानलेवा डायरिया से सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य …

error: Content is protected !!