Breaking News

हुनर, अनुशासन और देशभक्ति का संगम: रोवर्स-रेंजर्स शिविर का रंगारंग समापन

Spread the love

बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए तंबुओं का शहर बसाया, आकर्षक गेट, मनमोहक रंगोली और प्रेरणादायी झांकियां तैयार कर सभी का मन मोह लिया।
शिविर की खास बात यह रही कि प्रतिभागियों ने बिना बर्तनों के भोजन बनाकर अपनी दक्षता का परिचय दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सक्सेना ने स्काउट ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और युवाओं को अपनी शक्ति पहचानने, धैर्य रखने तथा ईमानदारी से कार्य करने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाती है। वहीं पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने अनुशासन और निस्वार्थ सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया।
प्रतियोगिता में रेंजर वर्ग में मीराबाई टीम प्रथम, सावित्रीबाई फुले टीम द्वितीय और रानी लक्ष्मी बाई टीम तृतीय स्थान पर रही। रोवर क्रू में सरदार भगत सिंह टीम ने प्रथम और राधे-राधे क्रू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. बीएन शुक्ला, डॉ. कमल सिंह, डॉ. आशीष गुप्ता और डॉ. विक्रांत उपाध्याय शामिल रहे। विजेता टीमों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
शिविर प्रभारी डॉ. लक्ष्य सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. शैलेंद्र कबीर, डॉ. रामप्रसाद, डॉ. मुन्ना कुमार वरुण, डॉ. गौरव रस्तोगी, डॉ. सूरज कुमार, डॉ. संदीप सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ. नीतू गुप्ता, डॉ. आकाश कुमार एवं छात्रा साक्षी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

Spread the loveबदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान …