Breaking News

एसकेएलएम स्कूल में मेधावियों का सम्मान: वार्षिक परिणाम वितरण समारोह में छाए छात्र

Spread the love

बिल्सी।
सतेती-वजीरगंज मार्ग स्थित एसकेएलएम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बदन सिंह यादव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
समारोह में विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों को भी प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में विद्यालय की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के डायरेक्टर पीडी सिंह ने बताया कि संस्थान का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहता है और हर छात्र की प्रतिभा को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं प्रधानाचार्य रजनी शर्मा ने उत्कृष्ट परिणाम का श्रेय शिक्षकों की मेहनत को देते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एमडी डॉ. निधि सिंह, कोऑर्डिनेटर उपदेश कुमार सहित समस्त स्टाफ मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आश्रम के दिव्यांग बच्चों के लिए एक वाशिंग मशीन भेंट की।

Spread the loveबिसौली। जायन्ट्स ग्रुप बिसौली सिटी द्वारा मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र …

error: Content is protected !!