Breaking News

उदयवीर शाक्य ने सम्राट अशोक जयंती पर किया नमन, बोले—जनकल्याण ही था महान सम्राट का लक्ष्य

Spread the love

बिल्सी।
बृहस्पतिवार की शाम अंबियापुर स्थित सम्राट अशोक चौक पर सम्राट अशोक की 2330वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने महान सम्राट को श्रद्धापूर्वक याद किया।
कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता उदयवीर सिंह शाक्य ने क्षेत्रवासियों के साथ सम्राट अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक अखंड भारत के महान निर्माता थे और उन्होंने जनकल्याण के अनेक कार्य किए। वे अपनी प्रजा को संतान के समान स्नेह करते थे और हमेशा उनके हित में कार्य करते रहे।
उन्होंने आगे कहा कि सम्राट अशोक विश्व के महानतम सम्राटों में से एक थे, जिन्होंने गौतम बुद्ध के उपदेशों को विश्वभर में फैलाने का कार्य किया और शांति व अहिंसा का संदेश दिया।
इस अवसर पर किशोरी लाल शाक्य सहित कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स के मौके पर तरही मुशायरे का आयोजन

Spread the loveबिसौली। नगर के प्रसिद्ध संत सूफी शरीफ़ सरमद का दो दिवसीय सालाना उर्स …

error: Content is protected !!