Breaking News

सिद्धिदात्री के जयकारों से गूंजा बिल्सी: हनुमानगढ़ी समेत मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Spread the love

बिल्सी।
शुक्रवार को नवरात्रि के अंतिम दिन नगर पूरी तरह भक्ति में डूबा नजर आया। भक्तों ने मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर में सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों ने माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाकर मनोकामनाएं मांगीं।
इसके अलावा मोहल्ला संख्या पांच स्थित दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर और देववाणी मंदिर सहित नगर के प्रमुख देवी मंदिरों में दिनभर पूजा-पाठ और दर्शन का क्रम चलता रहा। हर ओर जय माता दी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
नवरात्रि के समापन अवसर पर कई श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर सहभोज का आयोजन किया। नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन कर भोजन कराया गया और आशीर्वाद लिया गया, जिससे पूरे नगर में आस्था और श्रद्धा का विशेष माहौल बना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!