Breaking News

नन्हे कदमों को मिला खेल का नया आसमान, डी पॉल स्कूल में ‘प्ले विला’ का शुभारंभ

Spread the love

सत्र 2026-27 की शुरुआत पर बच्चों के लिए खास पहल, खेल-खेल में सीखने पर जोर

संवाददाता: गोविंद देवल

बिसौली। सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ डी पॉल स्कूल में नर्सरी कक्षाओं के बच्चों के लिए खास पहल करते हुए ‘प्ले विला’ का शुभारंभ किया गया। स्कूल के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन वीसी ने इसका उद्घाटन किया।
उद्घाटन के बाद नन्हे-मुन्ने बच्चे जब प्ले विला में पहुंचे तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। खेलते-कूदते बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए और उन्होंने पूरे जोश के साथ विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। इन खेलों के माध्यम से बच्चों ने आपस में परिचय भी बढ़ाया और नए माहौल में खुद को सहज महसूस किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आने वाले दिनों में शिक्षकों द्वारा बच्चों के लिए कई रोचक और शैक्षिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
स्कूल का उद्देश्य केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक विकास और खेल भावना को भी प्रोत्साहित करना है। शिक्षा और खेल के संतुलन के जरिए विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इन गतिविधियों के जरिए बच्चे न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास और सामाजिक कौशल भी विकसित होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …