Breaking News

डॉ. मनोज माहेश्वरी की चेतावनी: बदलते मौसम में बढ़ा वायरल का खतरा

Spread the love

ठंड-गर्मी के उतार-चढ़ाव से बिगड़ रही सेहत, बच्चों में खांसी-जुकाम के मामले बढ़े

संवाददाता: आई एम खान

बिसौली। बदलते मौसम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह-शाम की ठंड और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण वायरल बीमारियों का प्रकोप तेजी से फैल रहा है, जिससे आमजन खासे प्रभावित हो रहे हैं।
नगर के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज माहेश्वरी ने रविवार को वार्ता के दौरान बताया कि इस समय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने से संक्रमण तेजी से फैलता है। उन्होंने बताया कि वायरल फीवर, टाइफाइड, मलेरिया और सांस संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
डॉ. माहेश्वरी के अनुसार, बच्चों में खांसी, जुकाम और दस्त की समस्या अधिक देखने को मिल रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि इस मौसम में लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है।
उन्होंने सलाह दी कि ठंडा पानी और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचें तथा सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहनें। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि यही मच्छरों के पनपने का मुख्य कारण है।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। समय पर इलाज और सावधानी ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!