बदायूं में संगठन को मिली नई मजबूती, पदाधिकारियों ने जताया आभार
संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ की जनपद बदायूं इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया। सभी तहसीलों के सदस्यों और तहसील अध्यक्षों की मौजूदगी में संगठन की नई टीम का ऐलान किया गया, जिससे संघ को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
घोषित कार्यकारिणी में राकेश कुमार दीक्षित को जिला अध्यक्ष और कुंवर पाल सिंह को जिला मंत्री चुना गया। इसके अलावा श्रीपाल सिंह यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोहम्मद नूर को संगठन मंत्री, मुकेश कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष, फकीर मोहम्मद को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश सिंह को उप मंत्री, धूम सिंह को सह मंत्री, महावीर सिंह को सह संगठन मंत्री और हरिओम शर्मा को संरक्षक बनाया गया।
इसी क्रम में प्रीतम कुमार को ऑडिटर, महफूज अली को मीडिया प्रभारी, ईशा खान को कार्यालय प्रभारी, रामशरण को सह कोषाध्यक्ष, हिरदेश मिश्रा को प्रचार मंत्री और रवि कुमार पाल को सांस्कृतिक मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राकेश कुमार दीक्षित और जिला मंत्री कुंवर पाल सिंह ने सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नई टीम जनपद के सभी अमीनों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Budaun Amarprabhat