Breaking News

आठवें दिन भी जारी रहा भाकियू चढ़ूनी का धरना, अवैध कब्जा हटाने की मांग पर अड़े किसान

Spread the love

पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की उठी आवाज, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

बिल्सी, संवाददाता गोविंद देवल:

तहसील क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता परगना कोट के ग्राम अगोल के मजरा नगला खुर्द स्थित गाटा संख्या 352 पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर बिल्सी तहसील परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं।
धरनारत किसानों का आरोप है कि दबंग किस्म के लोगों द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है, लेकिन तमाम शिकायतों के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है।
भाकियू चढ़ूनी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लेखपाल की मिलीभगत से दबंगों के हौसले बुलंद हैं और पीड़ित को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में पूरी तरह निष्क्रिय नजर आ रहा है।
धरने पर बैठी पीड़ित महिला सोमवती 6 अप्रैल से लगातार न्याय की मांग कर रही हैं। संगठन ने चेतावनी दी है कि जब तक अवैध कब्जा हटाकर महिला को उसकी जमीन वापस नहीं दिलाई जाती, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
धरने में ब्लॉक अध्यक्ष यार्वेंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष रामसिंह, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, रहिस अहमद, नैपाली, अनवर शाह सहित कई किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!