Breaking News

बदायूं-दिल्ली ट्रेन पर अटल विचार मंच ने जताया आभार, केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का किया अभिनंदन

Spread the love

स्मृति चिन्ह भेंट कर सराहा प्रयास, बोले—वर्षों की मांग आज हुई पूरी

बदायूं, संवाददाता गोविंद देवल:

बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन संचालन शुरू होने पर अटल विचार मंच के पदाधिकारियों ने भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा खाद्य एवं उपभोक्ता मामले के राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
अटल विचार मंच के सचिव अजय शर्मा ने कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से बदायूं से दिल्ली और लखनऊ के लिए ट्रेन चलाने की मांग लगातार उठाता रहा है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष मंच की ओर से केंद्रीय मंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया था, जिस पर उन्होंने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल 2026 को वह ऐतिहासिक घड़ी आ गई, जब बदायूं से दिल्ली के लिए ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। इससे कार्यकर्ताओं और आम जनता में खुशी का माहौल है।
कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार कश्यप, एडवोकेट अमन शर्मा, एडवोकेट विराट दुबे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बाबू शर्मा, एडवोकेट अरविंद लाल वाल्मीकि, एडवोकेट सुरेंद्र पाल शर्मा, मदन लाल गुप्ता, संजीव पाराशरी, ओमप्रकाश कश्यप, हिमांशु सक्सेना, रविंद्र नाथ जौहरी, एडवोकेट डॉ. पंकज सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!