Breaking News

बाबा साहब की जयंती पर गूंजा समरसता का संदेश, गांव में हुआ भव्य आयोजन

Spread the love

केक कटिंग से लेकर विशाल भंडारे तक, ग्रामीणों ने लिया समानता का संकल्प

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। विकासखंड कादरचौक की ग्राम पंचायत मुगर्रा टटेई में 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहब) की 135वीं जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबा साहब के आदर्श “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा की गई, जिसमें पूरे गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन के दौरान मुन्ना लाल द्वारा केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा साहब की जयंती पर ग्राम पंचायत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक एकता का परिचय दिया।
कार्यक्रम में मुन्नालाल, सागर, अरविंद, नरेश पाल, धर्मेंद्र, राजेंद्र, अवधेश, मुकेश, जसवीर, मुनेंद्र, धर्मपाल, सागर, अमर पाल, ओमकार, राजेश, रिंकू, विक्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
पूरे आयोजन के दौरान गांव में समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश गूंजता रहा, जिससे कार्यक्रम प्रेरणादायी माहौल में संपन्न हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!