Breaking News

किसान दिवस पर भड़का गुस्सा, सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

गेहूं खरीद, आलू के दाम और बिजली समस्याओं को लेकर उठी आवाज, समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी

संवाददाता: गोविंद देओल

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के बैनर तले किसान दिवस के अवसर पर सैकड़ों किसान विकास भवन सभागार पहुंचे और अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी को दिया गया, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने मुख्य रूप से गेहूं की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सुनिश्चित करने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि जिले के क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता के साथ खरीद हो और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
इसके अलावा किसानों ने आलू की फसल का उचित मूल्य न मिलने पर चिंता जताई और आलू को भी एमएसपी के दायरे में लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि उचित दाम न मिलने से आलू उत्पादक किसानों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में टूटे बिजली पोलों को शीघ्र ठीक कराने तथा नाधा क्षेत्र में सरकारी क्रय केंद्र खोलने की मांग भी उठाई गई, ताकि किसान अपनी उपज उचित मूल्य पर बेच सकें।
युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो संगठन अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।
इस अवसर पर जिलामहासचिव रतिराम सिंह, उपाध्यक्ष सेठ सिंह, बीर सिंह, जयपाल सिंह, रामचंद्र सिंह, श्याम बाबू फौजी, तहसील अध्यक्ष बिसौली रामचंद्र सिंह, सहसवान तहसील अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष आसफपुर महेशपाल, उझानी ब्लॉक अध्यक्ष देवराज, तहसील प्रभारी राजपाल, दहगवां ब्लॉक अध्यक्ष हरी सिंह, धूम सिंह, राकेश सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …