Breaking News

किसान दिवस में उठीं किसानों की समस्याएं, फार्मर रजिस्ट्री पर दिया गया जोर

Spread the love

30 अप्रैल तक पंजीकरण अनिवार्य, नहीं तो बंद हो सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं

संवाददाता: गोविंद

बदायूँ। विकास भवन सभागार में बुधवार को उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी देते हुए फार्मर रजिस्ट्री कराने पर विशेष जोर दिया।
उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद के सभी किसान 30 अप्रैल 2026 तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित तिथि के बाद, 1 मई 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ प्रभावित हो सकता है। उन्होंने बताया कि किसान अपनी रजिस्ट्री जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग के कर्मचारी, लेखपाल या पंचायत सहायक के माध्यम से आसानी से करा सकते हैं।
बैठक में नेडा अधिकारी द्वारा पीएम सूर्य घरः बिजली योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह योजना मार्च 2027 तक संचालित रहेगी और इसके माध्यम से किसान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
इस दौरान किसानों ने कोल्ड स्टोरेज के किराये से संबंधित समस्याएं भी उठाईं, जिस पर जिला उद्यान विभाग के प्रतिनिधि ने जानकारी दी। ग्राम गुलडिया के किसान ने नाले की अधिक चौड़ाई के कारण सड़क निर्माण में आ रही समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए समाधान की मांग की।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर बैंक, कृषि, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना, मंडी, पशुपालन, खाद्य विपणन एवं उद्यान विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में इग्नू में प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ी

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 47043 …

error: Content is protected !!