Breaking News

जिले में चमका ब्लूमिंग डेल्स स्कूल, 99.2% के साथ दर्श प्रकाश बना टॉपर

Spread the love

40 छात्रों ने 90%+ अंक हासिल कर रचा नया कीर्तिमान, स्कूल में जश्न का माहौल

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं। ब्लूमिंग डेल्स स्कूल ने एक बार फिर जिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। कक्षा 10 (सत्र 2025–26) के घोषित परिणामों में विद्यालय के छात्र दर्श प्रकाश गुप्ता ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में अव्वल स्थान हासिल किया।
विद्यालय के 40 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता की परंपरा को और सुदृढ़ किया। एकांश गुप्ता, शुभ रस्तोगी, अथर्व तिवारी, शताक्षी, तन्या पटेल, शिवांश चौधरी सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह सफलता विद्यार्थियों के समर्पण, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। प्रधानाचार्य संजीव राठौर ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
निदेशक ज्योति मेहंदीरेट्टा, अध्यक्ष पम्मी मेहंदीरेट्टा, प्रबंध निदेशक ईशान मेहंदीरेट्टा एवं प्रबंध प्रमुख श्वेता मेहंदीरेट्टा ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय निरंतर उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर रहा है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया। विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!