Breaking News

बिल्सी के कवि नरेंद्र गरल को ‘विपुलम सम्मान’, लखनऊ में हुआ सम्मान समारोह

Spread the love

दशकों के साहित्यिक योगदान को मिला राष्ट्रीय मंच पर सम्मान, जनपद में खुशी की लहर

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं/बिल्सी। जनपद के बिल्सी कस्बे के प्रख्यात वरिष्ठ कवि नरेंद्र गरल को उनके दीर्घकालीन साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘विपुलम सम्मान’ से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित ‘विपुलम कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभर के साहित्यकारों और कवियों की उपस्थिति में नरेंद्र गरल को सम्मानित किया गया, जिससे बदायूं जनपद का गौरव बढ़ा है।
‘विपुलम सम्मान’ देश के वरिष्ठ और मूर्धन्य कवियों को दिया जाता है। इससे पूर्व यह सम्मान गोपालदास ‘नीरज’, वसीम बरेलवी, डॉ. कुंअर बेचैन, हरिओम पवार, सुरेंद्र शर्मा, उदय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश आदित्य और संतोषानंद जैसे प्रतिष्ठित साहित्यकारों को मिल चुका है। अब इस गौरवशाली सूची में नरेंद्र गरल का नाम भी शामिल हो गया है।
नरेंद्र गरल को सम्मान मिलने की खबर से बिल्सी सहित पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। साहित्य प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आईजीआरएस रैंकिंग में बदायूं पुलिस का जलवा, 135 में से 135 अंक पाकर यूपी में नंबर-1

Spread the loveबदायूं। जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में बदायूं पुलिस ने प्रदेश में …