Breaking News

सिसइयां में गूंजा बाबा साहेब का जयघोष, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

आकर्षक झांकियों ने खींचा लोगों का ध्यान, नशा उन्मूलन और शिक्षा पर दिया गया जोर

कारगिल शहीद के बेटे ने दिखाई पंचशील की झंडी, देर रात तक चला सांस्कृतिक कार्यक्रम

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। बुद्ध अंबेडकर जन्मोत्सव सेवा समिति सिसइयां के तत्वावधान में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मोत्सव पर दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन दर्शन और बहुजन महापुरुषों के संदेशों से ओतप्रोत आकर्षक झांकियों के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसे देखने के लिए गांव और आसपास क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

ग्राम सिसइयां में आयोजित समारोह का शुभारंभ भंते विमल बोधी ने बुद्ध वंदना के साथ किया। इसके बाद कारगिल शहीद हरिओम सिंह के बेटे कुंवर शिवम प्रताप सिंह ने पंचशील की झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में बुद्ध, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और बहुजन महापुरुषों के जीवन पर आधारित दर्जनों आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर अंबेडकर पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।

रात्रि में बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और सामाजिक चेतना पर आधारित नाट्यमंचन प्रस्तुत किया गया, जिसे लोगों ने खूब सराहा। इस दौरान सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर लल्लू सिंह ने विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के मंडल कोऑर्डिनेटर आरपी त्यागी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर और बहुजन महापुरुषों ने अपने संघर्षों से समाज को नई दिशा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही उनके सपनों का भारत बनाया जा सकता है।

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बौद्ध महाउपासक डॉ. क्रांति कुमार ने कहा कि बहुजन महापुरुषों के कारवां को गति देने से ही शोषित और पीड़ित समाज का उत्थान संभव है।

मंडल कोऑर्डिनेटर जयपाल सिंह ने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा देना आज की सबसे बड़ी जरूरत है, जिससे वे उन्नति के पथ पर आगे बढ़ सकें।

जनसभा को जिलाध्यक्ष रक्षपाल सिंह निमेष, डॉ. गुच्छन इरफान, चिरंजी लाल एडवोकेट, महिपाल सिंह टंडन, राजीव कुमार, ज्ञान सिंह पाल, ब्रह्मानंद गौतम एडवोकेट, नरेश पाल, जहीर अहमद, अरविंद कुमार, हुरेंद्र पाल सिंह, धीरज सागर, अनीता बौद्ध, पुष्पा गौतम, आरती कुमारी, प्रीती सिंह और सविता अंबेडकर समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में डॉ. क्रांति कुमार, डॉ. हेम सिंह, आनंद भारती ग्राम प्रधान, जयपाल सरपंच, सत्यपाल सिंह, सुनील बाबू, हाकिम सिंह, गिर्राज किशोर, नरेश गौतम, लाल सिंह, डॉ. अजीत, राजेश्वर, हरनाम सिंह, डॉ. मुकेश, राजाराम मास्टर, प्रेम कुमार, मेहरबान सिंह, सतीश, धीरेंद्र कुमार, अरुण कुमार, अतर सिंह, अमरदीप, सूरजपाल, बीरबल, डॉ. सुरेंद्र, भगवान दास, यशवंत सिंह, रज्जू, देवेंद्र कुमार, लव कुमार, छोटेलाल, लख्मीचंद, जयपाल, परमेश्वरी, सुरजीत, संग्राम, विनोद कुमार, बीपी सिंह और नेकराम ओमपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष डॉ. हेम सिंह ने की जबकि संचालन इंजीनियर हर्षवर्धन ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अशोक कुमार को मंडल प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया

Spread the loveबिसौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल बरेली के मंडल अध्यक्ष सतविंदर …

error: Content is protected !!