Breaking News

गौशाला में गूंजा सेवा का संदेश, जायन्ट्स ग्रुप ने कराया गौवंशों को भोजन

Spread the love

गुड़, चोकर, फल और रोटियां खिलाकर की गौसेवा, समाज को दिया संरक्षण का संदेश

सेवा भाव से सराबोर दिखे सदस्य, बोले- गौसेवा भारतीय संस्कृति की पहचान

संवाददाता : गोविंद देवल

बिसौली। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली सिटी के तत्वावधान में नगर पालिका परिषद स्थित गौशाला में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौवंशों को गुड़, चोकर, फल एवं रोटियां खिलाईं और गौसेवा कर समाज को संरक्षण एवं सेवा का संदेश दिया।

गौशाला परिसर में सेवा कार्य के दौरान भक्ति और सेवा भाव का माहौल देखने को मिला। सदस्यों ने गौवंशों की देखभाल कर उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए लोगों से भी समय-समय पर ऐसे सेवा कार्यों में भागीदारी करने की अपील की।

ग्रुप के अध्यक्ष एडवोकेट सुमित गोयल ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और मानवीय संवेदनाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता और जीवों की सेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

कार्यक्रम में ग्रुप के सचिव सोमवीर सिंह, चितरंजन गुप्ता, डॉ. अंकुश गुप्ता, प्रशांत गर्ग, नितिन अग्रवाल, विपुल गोयल एवं पूर्व अध्यक्ष अभिनव अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन ।

Spread the loveसुसज्जित गार्ड की सलामी, नेतृत्व का अभिनंदन । कल पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में …

error: Content is protected !!