Breaking News

सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, गौशाला व अन्त्येष्टि स्थल की भूमि कराई कब्जामुक्त

Spread the love

फैजगंज में तहसील प्रशासन की कार्रवाई, भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान जारी

संवाददाता : आई एम खान

बिसौली। तहसील प्रशासन ने नगर पंचायत फैजगंज में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह के नेतृत्व में पहुंची प्रशासनिक व पुलिस टीम ने बुलडोजर चलाकर गौशाला और अन्त्येष्टि स्थल के लिए प्रस्तावित भूमि को कब्जामुक्त कराया।

प्रशासन के अनुसार नगर पंचायत फैजगंज में गौशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत गाटा संख्या 20 तथा अन्त्येष्टि स्थल विकास योजना के लिए प्रस्तावित गाटा संख्या 740 की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद राजस्व टीम और फैजगंज बेहटा पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर मौके पर कार्रवाई की।

नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन द्वारा सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त कराने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक शादाब अली नकवी, लेखपाल प्रताप सिंह, लोकपाल, मोहित शर्मा सहित राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!