Breaking News

आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का गुधनी में भव्य स्वागत

Spread the love

बलदेवधाम परिवार ने पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर किया सम्मान

बिसौली। बालाजी बलदेवधाम गुधनी में आदि कैलाश यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। बलदेवधाम परिवार की ओर से कैलाशी आशीष, कैलाशी लखन शर्मा एवं कैलाशी दया मिश्रा का पुष्प वर्षा, माल्यार्पण और पटका ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच यात्रियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव पीठाधीश्वर श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज ने आदि कैलाश की दिव्य महिमा का वर्णन करते हुए सनातन धर्म, भक्ति और सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्राएं व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करती हैं।

कार्यक्रम में सपा नेता आकाश मिश्रा, सुमित शर्मा, हिमांशु उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!