Breaking News

चेक बाउंस मामले में लापरवाही पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर से कोर्ट नाराज, डीजीपी को 10 दिन के भीतर कार्रवाई करने के दिए आदेश |

Spread the love

Breaking news

चेक बाउंस मामले में लापरवाही पर लखनऊ पुलिस कमिश्नर से कोर्ट नाराज, डीजीपी को 10 दिन के भीतर कार्रवाई करने के दिए आदेश |

सुल्तानपुर कोतवाली के आदर्श मिश्रा की शिकायत पर कोर्ट ने ये कार्रवाई की है आदर्श को जमीन दिलाने का झांसा देकर लखनऊ के रजनीश शर्मा ने 3.75 लाख रुपए लिये थे जमीन मिली नहीं तो आदर्श ने पैसा वापस मांगा रजनीश ने उसे चेक दिया जो बाउंस हो गया |

शिकायतकर्ता ने सुल्तानपुर कोर्ट में एनआई एक्ट में केस दाखिल किया मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक आर्या की अदालत में चल रही है अदालत ने आरोपी को तलब किया लेकिन वो हाजिर नहीं हुआ उसके बाद गैर जमानती वारंट जारी किया, फिर भी उसको गिरफ्तार नहीं किया जा सका हाईकोर्ट ने भी इस मामले को 6 महीने के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए लेकिन लखनऊ पुलिस सोती रही |

न आरोपी की गिरफ्तारी की और न ही उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई की जानकारी कोर्ट को दी लखनऊ पुलिस के इस रवैए से नाराज होकर कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया |

कोर्ट ने ये चेतावनी भी दी है कि निर्धारित समय पर आदेश का पालन न होने पर मामला हाईकोर्ट भेज दिया जाएगा |

अब हाईकोर्ट के तेवर तो आप सब लोग समझ ही रहे हैं किस तरह से लगातार ब्यूरोक्रेट्स पर टिप्पणी पर टिप्पणी चल रही है |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट’ का शानदार समापन हुआ।

Spread the loveबिसौली। देव पैलेस क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित आठ दिवसीय ‘देव पैलेस क्रिकेट टूर्नामेंट’ …

error: Content is protected !!