वजीरगंज। विकासखंड वजीरगंज के ग्राम लहरा में रविवार को डीएनटी महासभा के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन मंडल सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने अपने आवास पर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश संरक्षक एवं कार्यकारिणी सदस्य रंजीत कुमार वाल्मीकि तथा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एनपीएस सैलानी रहे। अध्यक्षता बाबूराम शर्मा ने की, जबकि संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार ने किया।
बैठक में डीएनटी महासभा के सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश संरक्षक रंजीत कुमार वाल्मीकि ने विमुक्त एवं घुमंतू जनजातियों सहित विभिन्न समुदायों को शासन की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के माध्यम से प्रयास करने की बात कही। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारा मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ. एनपीएस सैलानी ने कहा कि गांव स्तर पर आपसी विवादों का समाधान सम्मानित लोगों की मौजूदगी में बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी धर्मों और वर्गों के सम्मान के साथ सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि व्यक्ति से घृणा करने के बजाय अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
मंडल सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने प्रत्येक सदस्य से पांच नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।
बैठक में राजवती, सुखपाल मौर्य, मुस्ताक अली, नन्हे यादव, तहसील अध्यक्ष बिसौली भूपेंद्र सक्सेना, तहसील उपाध्यक्ष धर्मवीर सक्सेना, ग्राम अध्यक्ष लहरा रामकुमार शर्मा, नेम सिंह मौर्य, मलखान शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया।
Budaun Amarprabhat