Breaking News

शिक्षक जमीर अहमद और विकार उद्दीन को ‘राष्ट्रीय भाषा पुरस्कार-2026’, दिल्ली में होंगे सम्मानित

Spread the love


बदायूं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, नवाचार और छात्र-समाज सेवा के प्रति समर्पित प्रयासों के लिए उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के दो शिक्षकों का चयन प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय भाषा पुरस्कार-2026’ के लिए हुआ है। ब्लॉक कादरचौक में कार्यरत शिक्षक जमीर अहमद एवं मोहम्मद विकार उद्दीन को इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान के लिए चुना गया है, जिससे क्षेत्र और बेसिक शिक्षा विभाग में खुशी की लहर है।
राष्ट्रीय भाषा पुरस्कार प्रतिवर्ष देश भर के उन चुनिंदा शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने शिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रम विकास, नवाचारी पहलों तथा भाषा व साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में असाधारण उत्कृष्टता दिखाई है। इन दोनों शिक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्र में पठन-पाठन के स्तर को सुधारने और भाषा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह गरिमामयी सम्मान समारोह 14 सितम्बर को नई दिल्ली के मंडी हाउस, ऐवान-ए-ग़ालिब मार्ग स्थित प्रतिष्ठित ग़ालिब इंस्टीट्यूट सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश के चयनित शिक्षकों को राष्ट्रीय भाषा पुरस्कार-2026 से अलंकृत किया जाएगा। शिक्षकों के चयन पर शिक्षा जगत से जुड़े लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित समेत 12 अभियुक्त गिरफ्तार, शांति भंग में 11 पर कार्रवाई

Spread the loveबदायूँ। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा वांछित व …