बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव के जंगल में शनिवार सुबह एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। युवक की मौत की खबर से परिजनों में शोक छा गया।
पुलिस के अनुसार, विजय नगला निवासी छत्रपाल लोधे राजपूत (38), पुत्र गोकिल लोधे राजपूत, का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर सिकरोड़ी के जंगल में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी नीरज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Budaun Amarprabhat