Breaking News

कादरी उर्स को लेकर कबूलपुरा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, क्षेत्राधिकारी नगर ने दिए कड़े निर्देश

Spread the love

बदायूँ। जनपद में आगामी ऐतिहासिक एवं पारंपरिक कादरी उर्स को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिन्द जाधव ने कोतवाली पुलिस बल के साथ उर्स स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर के साथ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली माधो सिंह बिष्ट मय हमराह पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत कबूलपुरा स्थित उर्स स्थल, दरगाह परिसर तथा आसपास के संपर्क मार्गों और संवेदनशील बिंदुओं का बारीकी से मुआयना किया।
सीओ नगर ने जायरीनों की संभावित भीड़, प्रवेश व निकास मार्गों, यातायात डायवर्जन और बैरिकेडिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा व कानून-व्यवस्था को लेकर मातहत अधिकारियों व कर्मचारियों को सतर्क रहने, लगातार गश्त बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उर्स के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीईटी परीक्षा को लेकर एएसपी ग्रामीण ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

Spread the loveबदायूं में एएसपी ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने पीईटी परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष …