Breaking News

वृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में सोलिस ट्रैक्टर द्वारा आयोजित एक दिवसीय किसान संगोष्ठी

Spread the love

बिसौली। नगर केवृंदा कोल्ड स्टोरेज परिसर में सोलिस ट्रैक्टर द्वारा आयोजित एक दिवसीय किसान संगोष्ठी में उपस्थित कृषि विशेषज्ञों और तकनीकी प्रतिनिधियों ने किसानों को पैदावार बढ़ाने और लागत कम करने के गुर सिखाए।
​कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने सोलिस ट्रैक्टर की तकनीकी विशेषताओं और आधुनिक खेती में इसकी उपयोगिता के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। डिविजनल हैड संजीव मिश्रा ने बताया कि सोलिस ट्रैक्टर अपनी उच्च लिफ्टिंग क्षमता, कम ईंधन खपत, शक्तिशाली इंजन और एडवांस फोर-व्हील ड्राइव तकनीक के लिए जाना जाता है। यह ट्रैक्टर रोटावेटर, कल्टीवेटर और हैवी-ड्यूटी इम्प्लीमेंट्स के साथ बेहतरीन प्रदर्शन करता है, जिससे किसानों का समय और डीजल दोनों बचता है। ​संगोष्ठी में आधुनिक खेती के महत्व पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि पारंपरिक खेती की जगह आधुनिक तकनीकों और स्मार्ट कृषि यंत्रों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। वी. आर. ट्रेडर्स के स्वामी जतिन अग्रवाल ने कहा कि सोलिस ट्रैक्टर जैसी आधुनिक मशीनें न केवल किसानों का समय और ईंधन बचाती हैं, बल्कि खेतों में काम को आसान और अधिक उत्पादक बनाती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों तक सही तकनीक पहुंचाकर उनकी आय में वृद्धि करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय किसान मौजूद रहे, जिन्होंने सोलिस ट्रैक्टर के फीचर्स और आधुनिक उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। किसान संगोष्ठी में जतिन अग्रवाल, डिवीजनल हैड संजीव मिश्रा, स्टेट हैड बीरेन्द्र सिंह, एक्टिविटी हैड विनय मदन, टेरिटरी मैनेजर विशाल मिश्रा, विष्णुकांत अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, प्रणय अग्रवाल, केशव अग्रवाल समेत सोलिस टीम उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर में एमएलसी चुनाव में 73 प्रतिशत मतदान, 97 मतदाताओं ने डाले वोट

Spread the loveआसफपुर। विकास खंड कार्यालय परिसर स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को विधान परिषद …