Breaking News

रामलीला मंच पर 28 अक्टूबर को होगा अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन

Spread the love

बदायूं। शहर के रामलीला मंच पर 28 अक्टूबर को राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। श्री रामलीला महोत्सव समिति की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवि हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और वीर रस की रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

समिति अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि कवि सम्मेलन रात 8:30 बजे से शुरू होगा। इसमें प्रख्यात गीतकार डॉ. विष्णु सक्सेना, हास्य-व्यंग्य कवि हेमंत पांडेय, हास्य और पैरोडी के कवि आदित्य जैन, ओज एवं वीर रस के कवि अभय निर्भीक और श्रृंगार रस की कवयित्री शशि श्रेया काव्य पाठ करेंगी। बदायूं की ओर से डॉ. सोनरूपा विशाल और डॉ. अक्षत अशेष भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

समिति अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने नगरवासियों से कवि सम्मेलन में शामिल होने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुख्यमंत्री से टीएमयू के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन की लखनऊ में शिष्टाचार भेंट

Spread the love सीएम को शीर्ष नेतृत्व ने यूनिवर्सिटी की विकास यात्रा बताई, मुलाकात करने …