उसावां। कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज की ओर से वार्ड संख्या सात स्थित शिव मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरपर्सन प्रियंका सिंह ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ शोभायात्रा में शामिल हुए। उन्होंने रथ पर विराजमान महर्षि वाल्मीकि के स्वरूप की आरती उतारकर पूजन किया।
शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर होली चौक, मुख्य बाजार, नगर पंचायत गेट चौराहा, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे और अकबरपुर तिराहे सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरी। यात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि और विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा वाल्मीकि मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक बद्रीश कुमार वाल्मीकि सहित धीरपाल वाल्मीकि, साधुराम वाल्मीकि, विक्रम वाल्मीकि, रंजीत वाल्मीकि, रावित वाल्मीकि, राजकुमार गुप्ता, संजय सिंह, सौरभ तोमर, ओम प्रताप सिंह, गौरव मिश्रा और पंकज गुप्ता सहित अनेक लोगों का सहयोग रहा।
Budaun Amarprabhat