Breaking News

ओवरस्पीड वाहनों के 124 चालान, परिवहन विभाग ने चलाया अभियान

Spread the love

बदायूं। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने जनपद में निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस दौरान इंटरसेप्टर के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में 124 वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग की ओर से वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। विभाग के अनुसार, तेज गति से वाहन चलाने पर सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। इससे वाहन चालक के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।

विभाग ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Spread the loveबिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के सिकरोड़ी गांव के जंगल में शनिवार सुबह एक …